बाबतपुर से नवी मुंबई के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, जानिये शेड्यूल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए हवाई यात्रा और आसान होने जा रही है। वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 29 मार्च से नवी मुंबई के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। यह उड़ान रोजाना संचालित होगी, जिससे यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह नई सेवा अकासा एयर द्वारा शुरू की जा रही है। एयरलाइन के अनुसार फ्लाइट सुबह 11:00 बजे मुंबई से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वापसी में विमान वाराणसी से दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:15 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा।

इससे पहले 17 फरवरी को भी अकासा एयर की ओर से एक नई उड़ान शुरू की गई थी, जो नवी मुंबई से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर सुबह 10:00 बजे वाराणसी पहुंचती है। वापसी में यह विमान वाराणसी से शाम 7:55 बजे उड़ान भरकर रात 10:10 बजे नवी मुंबई पहुंचता है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नई फ्लाइट शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे और दोनों शहरों के बीच आवागमन और बेहतर हो सकेगा। नई सेवा के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

Share this story