Nagar Nigam Election Result – 2023 : मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने मतगणना स्थल का लिया जायजा, बोले, शाम तक आएंगे परिणाम, विजय जुलूस पर रोक 

्

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा व पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने पहड़िया मंडी में नगर निगम चुनाव मतगणना का जायजा लिया। इस दौरान दोनों हाल में चल रही मतगणना की प्रक्रिया देखी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था व अन्य इंतजामों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने शाम तक परिणाम आने की संभावना जताई। वहीं विजय जुलूस निकालने पर हिदायत भी दी। 

vns

मंडलायुक्त ने कहा कि सुचारू रूप से मतगणना (counting) चल रही है। 50 टेबल पर सौ वार्डों व मेयर की काउंटिंग की जा रही है। शाम तक परिणाम आने की संभावना है। वार्ड मेंबर्स के रिजल्ट जल्दी आएंगे। जीतने वाले पार्षदों को घोषणा के साथ ही जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया जाएगा। दोपहर तक 50 वार्डों के रिजल्ट आने की संभावना है। बताया कि पहले चक्र में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई। उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोटों की गिनती शुरू हुई। कहा कि जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस न निकालें। रिजल्ट लेकर सीधे अपने घर जाएं। 

 s

पुलिस कमिश्नर(police commissioner) ने कहा कि मतगणना को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह चेक प्वाइंट और बैरियर लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। कहा कि विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। 

s

देखें विडियो


 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story