Nagar Nigam Election – 2023 : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, सुबह नौ बजे से आने लगेंगे रुझान, 27 चक्र की काउंटिंग के बाद आएंगे परिणाम  

vns

वाराणसी। नगर निगम चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। नौ बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे।  दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि किसके सिर ताज सजेगा। मतगणना के लिए पहड़ि़या मंडी में दो हाल में 50 टेबल लगाए गए हैं। दोनों कक्षों में 25-25 टेबलों पर मेयर व पार्षद के मतों की गिनती कराई जा रही। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी है। 

वाराणसी नगर निगम का चुनाव ईवीएम और गंगापुर नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया है। मेयर और पार्षदों के मतों की गणना पहड़िया मंडी के दो हाल में जारी है। मेयर और पार्षद की मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष में 25-25 टेबल लगाए गए हैं। शहर के 1325 बूथ के वोट गिनने के लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिक लगाए गए हैं। दूसरी तरफ गंगापुर नगर पंचायत की मतगणना राजातालाब स्थित तहसील परिसर में हो रही। तहसील के हॉल में पांच टेबल लगाए गए हैं। इसमें भी हर टेबल पर दो दो बक्से खोले गए। 

एक-एक हाल में 25-25 वार्डों के मतों की गिनती 
मतगणना हाल नंबर 1 में नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए टेबल संख्या-01 पर वार्ड संख्या 2 सिकरौल, 5 सलारपुर, टेबल संख्या-02 पर 8 दीनापुर, 9 शिवपुर, टेबुल संख्या-03 पर 11 हुकूलगंज, 14 गणेशपुर, टेबल संख्या 4 पर 16 सरसौली, 17 संदहा, टेबल संख्या 5 पर 18 नई बस्ती, 20 लोढ़ान, टेबल संख्या-6 पर 21 तरना, 24 रामदत्तपुर, टेबल संख्या-7 पर 30 पांडेपुर, 31 नारायणपुर, टेबल संख्या-8 पर 32 लेणुपुर, 34 नदेसर, टेबल संख्या-9 पर 35 राजा बाजार, 44 सारनाथ, टेबल संख्या-10 पर 41 अकथा, 46 पहड़िया, टेबल संख्या-11 पर 36 चौकाघाट, 37 दनियालपुर, टेबल संख्या-12 पर 49 पिसोर, 56 लालपुर मीरापुर बसही, टेबल संख्या-13 पर 58 खजूरी, 59 रमरेपुर, टेबल संख्या-14 पर 62 डिठोरी महाल( सभी वरुणापार जोन), 100 कमालपुरा, टेबल संख्या-15 पर 98 जमालुद्दीन पूरा, 99 बंधु कच्ची बाग, टेबल संख्या-16 पर 15 राजघाट, 48 सुजाबाद, टेबल संख्या-17 पर 55 प्रहलाद घाट 60 अलईपुरा, टेबल संख्या-18 पर 63 जलाली पूरा 67 हनुमान फाटक, टेबल संख्या-19 पर 68 कोनिया 72 घसियारी टोला, टेबल संख्या-20 पर 80 ओम कालेश्वर 85 धूपचंडी, टेबल संख्या-21 पर 87 सरैया 88 बलुआवीर, टेबल संख्या-22 पर 93 बागेश्वरी देवी 94 कमलगड़हा, टेबल संख्या-23 पर 95 काजी सहदुल्लापूरा (सभी आदमपुर जोन) 71 बजरडीहा, टेबल संख्या-24 पर 70 रानीपुर 74 बागहाड़ा तथा टेबल संख्या-25 पर 75 शिवाला 76 भगवानपुर (सभी भेलूपुर जोन) की मतगणना होगी।

इसी प्रकार मतगणना हाल नंबर दो में नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए टेबल संख्या-26 पर वार्ड संख्या 12 गोलाघाट रामनगर 13 रामपुर रामनगर, टेबल संख्या-27 पर 19 कंदवा 22 नगवा, टेबल संख्या-28 पर 23 सीर गोवर्धनपुर 25 दुर्गाकुंड, टेबल संख्या-29 पर 26 नेवादा 27 जोल्हा दक्षिणी, टेबल संख्या-30 पर 28 सराय नंदन 29 तुलसीपुर, टेबल संख्या-31 पर 33 करौदी 38 ककरमत्ता, टेबल संख्या-32 पर 39 सुसुवाही 45 जोल्हा उत्तरी, टेबल संख्या-33 पर 47 बिर्दोपुर 50 सुंदरपुर, टेबल संख्या-34 पर 51 भेलूपुर 54 नरिया, टेबल संख्या-35 पर 57 छित्तूपुर खास 65 पुराना रामनगर (सभी भेलूपुर जोन), टेबल संख्या-36 पर 66 मध्यमेश्वर 69 आदि विशेश्वर, टेबल संख्या-37 पर 73 ईश्वरगंगी 69 बिंदु माधव, टेबल संख्या-38 पर 81 कृति वाशेश्वर 83 पियरी कला, टेबल संख्या-39 पर 84 गोला दीनानाथ 97 काल भैरव (सभी कोतवाली जोन), टेबल संख्या-40 पर 1 लहरतारा 4 शिवदासपुर, टेबल संख्या-41 पर 3 फुलवरिया 6 मंडुवाडीह, टेबल संख्या-42 पर 7 लोको छित्तूपुर 10 शिवपुरवा, टेबल संख्या-43 पर 40 चेतगंज 42 मोड़ली, टेबल संख्या-44 पर 43 पिशाचमोचन 52 लोहता, टेबल संख्या-45 पर 53 सिगरा 61 जगतगंज, टेबल संख्या-46 पर 82 सूर्यकुंड 86 पित्रकुंड, टेबल संख्या-47 पर 64 लल्लापुरा खुर्द 77 काजीपुरा, टेबल संख्या-48 पर 78 मदनपुरा 91 बंगाली टोला, टेबल संख्या-49 पर 89 जंगम बाड़ी 90 रामापुरा तथा टेबल संख्या-50 पर वार्ड नंबर 92 लल्लापुरा कला व 96 दशाश्वमेध (सभी दशाश्वमेध वार्ड) की मतगणना होगी।

नगर निगम में महज 40 फीसद मतदान 
वाराणसी नगर निगम में 1325 बूथों पर कुल 16 लाख 74 हजार 905 मतदाताओं में से 6 लाख 49 हजार 915 ने मतदान किया। नगर निगम में वोटिंग का प्रतिशत महज 40.42 फीसद रहा, जबकि नगर पंचायत गंगापुर में 78.54 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गंगापुर नगर पंचायत में 10 बूथों पर 6728 मतदाताओं में 5284 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

हर घंटे मिलेगी मतगणना की जानकारी
मतगणना की जानकारी हर घंटे दी जाएगी। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। वहीं लोगों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। सिर्फ जिनकी ड्यूटी होगी या जिसका पास चुनाव कार्यालय से बना होगा, उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहर बने काउंटरों के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना के परिणाम बताए जाएंगे। यह जानकारी हर घंटे जारी की जाएगी। सुबह नौ बजे से रूझान आने लगेंगे। वहीं शाम चार बजे तक तस्वीर साफ होगी। २७ चक्रों की मतगणना के बाद परिणाम आएंगे। 

नगर निगम का बढ़ा दायरा, पहली बार सौ वार्डों में चुनाव 
इस बार वाराणसी नगर निगम का दायरा बढ़ा है। पहली बार सौ वार्डों में मतदान हुआ है। पहले नगर निगम में 90 वार्ड थे। नगर निगम परिक्षेत्र के 100 वार्डों में 22 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े। नगर निगम में वर्ष 2017 के चुनाव के बाद 87 गांवों का विलय किया गया और इसके बाद रामनगर नगर पालिका व सूजाबाद नगर पंचायत को भी नगर निगम में शामिल किया गया है। 

मेयर पद पर इनके बीच मुकाबला 
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव, सपा प्रत्याशी डॉ. ओपी सिंह, बसपा सुभाष चंद्र मांझी, सुभासपा से आनंद कुमार तिवारी, निर्दलीय प्रत्याशियों में ओमप्रकाश चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, दीपक लाल, शमशेर खान, हरीश मिश्र, आम आदमी पार्टी से शारदा टंडन शामिल हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story