Nagaar Nigam Election Result – 2023 : जीत की दहलीज पर महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी, जनता का दिया धन्यवाद, विकास का दिलाया भरोसा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी (Ashok Tiwari) की जीत लगभग तय है। उन्होंने दूसरे स्थान पर चल रहे सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह से लगभग 90 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा प्रत्याशी ने काशीवासियों का धन्यवाद दिया। साथ ही विकास का भरोसा दिलाया। 

 

उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर दिखाते हुए पूर्ण बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री की सोच है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएं। उसको  परिप्रेक्ष्य में रखकर गांवों को सुविधाओं से जोड़ा जाए। बिजली, पानी, सीवर, सड़क, स्कूलों को स्मा४ट बनाने आदि का काम किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। कहा कि 2017 के पहले प्रत्येक एक माफिया होता था, जो पूरा जिला चलाता था। आज वह खत्म हो गया है। ला एंड आर्डर के मामले में यूपी देश में नंबर वन है। 

 

कहा कि 2014 के पहले केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी। 2014 में केंद्र में सरकार बनी। प्रधानमंत्री मोदी यहां के सांसद बने तो काशी का विकास शुरू हुआ। रिंग रोड, टीएफसी, बिजली के तारों को बदलने का काम किया गया। काशी की जनता का तहेदिल के धन्यवाद। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि एक सेवक के रूप में लोगों के बीच रहूंगा और काम करूंगा। 


 

Share this story