अस्सी और भगवानपुर एसटीपी मार्ग पर गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, मौके पर कराई सफाई, औचक निरीक्षण में कई स्थानों पर मिली अव्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने रविवार को नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने अस्सी घाट, अस्सी नाला और भगवानपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देश पर मौके पर ही सफाई अभियान चलाकर कचरा हटवाया गया।

123

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अस्सी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जुड़े अस्सी नाला परिसर पहुंचे। यहां काफी गंदगी फैली मिली। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने को कहा। इसके बाद अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास भी गंदगी मिलने पर सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ने इसके बाद भगवानपुर एसटीपी मार्ग का निरीक्षण किया। यहां सड़क के किनारे फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर संबंधित क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया।

123

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सार्वजनिक मार्गों, नालों तथा एसटीपी परिसरों के आसपास विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह और ग्रामीण जल निगम के अधिशासी अभियंता आशीष सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22098 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story