वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन, अंतरराज्यीय सहयोग को वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ने की पहल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अंतरराज्यीय सहयोग को ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के उद्देश्य से वाराणसी में आगामी 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद के साथ उद्योग और पर्यटन के लिए एक ईको सिस्टम तैयार करने की दिशा में पहल की जाएगी। 

मध्य प्रदेश की सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन करेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में अध्ययम भ्रमण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान क्राउड फ्लो डिजाइन, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणालियों का गहन अवलोकन किया जाएगा। इन्हीं अनुभवों के आधार पर मध्य प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के आयोजन की योजना है। 

सम्मेलन में धार्मिक स्थलों के विकास, सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थागत सुधार के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण को विकसित किया जाएगा। इससे तीर्थ पर्यटन को अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सकेगा। इसके अलावा ओडीओपी, जीआई टैग उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, कृषि एवं फूड उत्पादों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा। 

सम्मेलन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए जाएंगे। इनके माध्यम से व्यापारिक सहयोग, औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी को औपचारिक रूप दिया जाएगा।

Share this story