लोलार्क षष्ठी पर सुरक्षा का अभेद किला, सादे कपड़ों में तैनात होंगे 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, 300 से अधिक महिला पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी संभालेगी सुरक्षा की कमान 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लोलार्क षष्ठी पर 16 और 17 सितंबर को लोलार्क कुंड में होने वाले स्नान-पूजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कुंड और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ यातायात, स्वच्छता, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल और महिलाओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का जोर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से स्नान-पूजन कराने पर है।

123

लोलार्क कुंड के पुजारी शिवराज उपाध्याय के अनुसार, 16 सितंबर को लोलार्क षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। पंचमी और षष्ठी से जुड़ी पूजा-अर्चना का क्रम बुधवार रात से ही शुरू हो जाएगा। पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

123

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
पुजारी ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्नान स्थल पर व्यवस्था के साथ कपड़े बदलने के लिए स्थान, धूप से बचाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

123

विभागों के साथ समन्वय बैठक
ADCP वैभव बांगड़ ने बताया कि 17 सितंबर को होने वाले स्नान को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई। इसमें पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्थानीय वॉलिंटियर और क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पर्व के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं को पहले से चिन्हित कर उनके समाधान पर चर्चा की गई।

123

सिविल ड्रेस में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी
ADCP ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1000 से अधिक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 300 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें व्यवस्थित तरीके से स्नान और दर्शन की सुविधा देना है। सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21174 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story