एयर शो में दर्शकों से मेहमानों जैसा व्यवहार करें पुलिसकर्मी : मोहित अग्रवाल

123
WhatsApp Channel Join Now

यातायात और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को दिया गया सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण, विनम्रता व संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने पर जोर

भीड़ नियंत्रण के दौरान डांटने के बजाय समझाने के निर्देश, सहज मुस्कान और सकारात्मक संवाद से मजबूत होगा पुलिस पर जनविश्वास

पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला

एयर शो में आने वाले दर्शकों को उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग देने की सीख

प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश रोकते समय भी शालीन भाषा और धैर्य बनाए रखने के निर्देश

सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता को पुलिसकर्मियों के व्यवहार का आधार बनाने पर जोर

वाराणसी। आगामी एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ दर्शकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में यातायात और थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण, मुख्यालय लखनऊ की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को नागरिकों के प्रति विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने के तरीके बताए गए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को सेवा भाव, धैर्य और शालीनता के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के साथ वैसा ही सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए, जिसकी अपेक्षा पुलिसकर्मी स्वयं अपने लिए करते हैं। एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से लोगों को अपना अतिथि समझकर सहयोग और मार्गदर्शन देने की अपेक्षा की।

123

डांटने के बजाय विनम्रता से समझाएं
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश रोकने के दौरान पुलिसकर्मी संयम बनाए रखें। लोगों को डांटने या अपमानित करने के बजाय विनम्र भाषा में नियमों की जानकारी दें और सही रास्ते का मार्गदर्शन करें। स्पष्ट, सकारात्मक और सम्मानजनक संवाद से तनावपूर्ण परिस्थितियों को भी सहज बनाया जा सकता है।

मुस्कान और व्यवहार से बनेगा विश्वास
कार्यशाला में पुलिसकर्मियों की चेहरे की भाव-भंगिमा, सहज मुस्कान और सकारात्मक शारीरिक हाव-भाव के महत्व पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पुलिसकर्मी का सौम्य व्यवहार नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करता है। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उन्हें आवश्यक जानकारी देना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि एयर शो जैसे बड़े आयोजन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार पूरे पुलिस विभाग की छवि प्रस्तुत करेगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ जनसुविधाओं और नागरिकों के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करना और आयोजन के दौरान सुरक्षा, सेवा तथा संवेदनशीलता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

BK Pathak
BK Pathak

21272 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story