मोदी कैबिनेट ने काशीवासियों को दी 25 हजार करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, भाजपाजनों में उत्साह, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा काशी के लिए लगभग ₹25,000 करोड़ की मेगा आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बुधवार शाम रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा काशी क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और भाजपा वाराणसी जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

123

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण मंजूरी से वाराणसी के विकास को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से शहर में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर-वरुणा रिवर कॉरिडोर और गंगा रिवर कॉरिडोर-भविष्य में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाएंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि गंगा की आस्था, बाबा विश्वनाथ धाम की दिव्यता और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का समन्वय विकसित काशी की नई तस्वीर प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

123

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण की परियोजना नहीं है, बल्कि काशी के समग्र विकास का एक ऐतिहासिक संकल्प है। इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सड़क नेटवर्क बनने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी, जिससे काशी की वैश्विक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेंद्र सिंह पटेल, जेपी दूबे, वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, मंत्री उषा मौर्या, अश्वनी पांडेय, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', ज्ञानचंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, रिंकू पटेल, किशन सिंह, प्रीति मिश्रा, मुकेश, वीरेंद्र, खुशबू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story