MLC चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन, वाराणसी में प्रत्याशियों-समर्थकों की उमड़ी भीड़

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी एवं प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में उठाए गए मुद्दों का उल्लेख किया और आगामी विधान परिषद चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। उनके नामांकन के दौरान सपा पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

123

आशुतोष सिन्हा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सदन में गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, बुनकर और बेरोजगारों के साथ अधिवक्ता, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और प्रेरक जैसे वर्गों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। 

123

शिक्षक सीट पर ऋतिका दुबे ने भरा पर्चा
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ऋतिका दुबे ने भी मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन जुलूस कटिंग मेमोरियल से शुरू होकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। नामांकन के बाद उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बताया।

123

Share this story