MLC चुनाव मतगणना: पुलिस ने लागू किया रूट डायवर्जन, इन मार्गों पर प्रभावित रहेगा आवागमन, जान लें पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी 

WhatsApp Channel Join Now

गाजीपुर और जौनपुर से आने वालों के लिए अलग मार्ग निर्धारित, पहड़िया मंडी के गेट नंबर-3 से मिलेगा प्रवेश, पुलिस और मीडिया के वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था

वाराणसी। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने पहड़िया मंडी के आसपास सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। मतगणना के दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं, पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों की आवाजाही के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग निर्धारित की गई है। विशेष परिस्थिति में कई चौराहों से पहड़िया मंडी की ओर वाहनों का आवागमन रोककर वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा।

इन मार्गों से पहुंचेंगे मतगणना अभिकर्ता
गाजीपुर की ओर से आने वाले जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मतगणना अभिकर्ता संदहा होते हुए रिंग रोड से आजमगढ़ अंडरपास पहुंचेंगे। यहां से बाएं मुड़कर पुरानी पुलिस चौकी, भक्ति नगर कॉलोनी और आईबी ऑफिस के बगल से आवास विकास कॉलोनी के लेन नंबर-3 स्थित निर्धारित पार्किंग तक जाएंगे। जौनपुर की ओर से आने वालों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।

शहर के अंदर से आने वाले जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मतगणना अभिकर्ता पांडेयपुर ओवरब्रिज से काली माता मंदिर पहुंचकर बाएं मुड़ेंगे और आवास विकास कॉलोनी के लेन नंबर-3 स्थित पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। इन सभी को पहड़िया मंडी के गेट नंबर-3 से प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस और मीडिया के लिए अलग पार्किंग
मतगणना ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रेस और मीडिया कर्मियों के चार पहिया वाहन पहड़िया मंडी के गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे। करीब 50 मीटर आगे सीआरपीएफ तिराहे से पहले दाहिनी ओर निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे। इन वाहनों की निकासी गेट नंबर-2 से होगी।

इन चौराहों पर हो सकता है डायवर्जन
विशेष परिस्थिति में संदहा चौराहा और आजमगढ़ अंडरपास से पहड़िया मंडी की ओर वाहनों को जाने से रोका जाएगा। वाहनों को रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आशापुर चौराहा से आने वाले वाहनों को हवेलिया चौराहा या चंद्रा चौराहा की ओर भेजा जा सकता है, जहां से सारनाथ या पंचकोशी मार्ग से गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा।

पुराना आरटीओ तिराहा से वाहनों को हवेलिया चौराहा की ओर, अशोका तिराहा से चंद्रा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। काली माता मंदिर से आने वाले वाहनों को पांडेयपुर चौराहा की ओर तथा पांडेयपुर चौराहा से वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास और ताड़ीखाना की ओर भेजा जाएगा। पुलिस लाइन चौराहा से वाहनों को अर्दली बाजार या ताड़ीखाना की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही संबंधित मार्गों से गुजरें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम नंबर 7839856994 और हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर संपर्क किया जा सकता है।

BK Pathak
BK Pathak

21426 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story