50 दिन में 24 वार्डों की दो-दो बार पदयात्रा, 3500 परिवारों तक पहुंचे विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी

123
WhatsApp Channel Join Now

76 दिवसीय वार्ड प्रवास में 50 से अधिक जनचौपाल, करीब 300 शिकायतों के समाधान का प्रयास

250 पौधों का हुआ रोपण, स्वच्छता के साथ हरियाली पर जोर, लोगों को किया प्रेरित 

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में चल रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 50 दिन पूरे हो गए। 19 जुलाई से गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत विधायक ने अब तक विधानसभा क्षेत्र के सभी 24 वार्डों का कम से कम दो बार भ्रमण किया है। इस दौरान करीब 3500 परिवारों से सीधा संवाद, 50 से अधिक जनचौपाल और लगभग 300 छोटी-बड़ी शिकायतों के समाधान का प्रयास किया गया।

123

वार्ड प्रवास के दौरान नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी भी विधायक के साथ मौजूद रहे। अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर पेयजल, सीवर, नाली, गली की पटिया, मैनहोल, पाइपलाइन और जलापूर्ति जैसी समस्याओं को मौके पर देखा गया। स्थानीय लोगों से समस्या की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन समस्याओं के लिए बड़े कार्य या अतिरिक्त धनराशि की जरूरत है, उनके संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विधायक निधि से कार्य कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

स्वच्छता और हरियाली पर भी जोर
वार्ड प्रवास के दौरान जनसमस्याओं के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी अभियान में प्रमुखता दी जा रही है। निर्धारित मार्गों पर सफाई अभियान चलाने के साथ जगह-जगह पड़े मलबे और कूड़े को हटवाया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन पांच पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 250 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है।

ईश्वरगंगी वार्ड में पहुंचे विधायक
वार्ड प्रवास के 50वें दिन रविवार को डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास किया। यहां स्वच्छता अभियान चलाने के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। कई जगह खराब पड़ी पटिया को ठीक कराया गया। सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

123

आगामी त्योहारों को देखते हुए विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को छोटे-बड़े मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की विशेष सफाई और व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हर वार्ड में पहुंचकर समस्याओं की पड़ताल
50 दिनों के दौरान सभी 24 वार्डों में कम से कम दो बार पहुंच चुके विधायक ने विभिन्न मोहल्लों में खराब सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन, टूटी पटिया, खराब मैनहोल और उसके ढक्कन, गली पिट तथा जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कराया। अधिकारियों की मौजूदगी में कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया मौके से ही शुरू कराई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी लगातार शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21174 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story