मिशन शक्ति 6.0: गोमती जोन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

123
WhatsApp Channel Join Now

बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं एंटी रोमियो टीमें, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गोमती जोन में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार, 14 अक्टूबर को पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।

बाजारों से स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचीं पुलिस टीमें
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

123

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर और आयुष्मान योजना प्रमुख रहीं। पुलिस टीमों ने पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट बांटे
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन के माध्यम से आपातकालीन कॉल करने और पैनिक बटन का उपयोग करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचने के उपायों, महिला संबंधी कानूनों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सरकारी सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान करना है।

BK Pathak
BK Pathak

21162 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story