शिवपुर में महिला से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। छतरीपुर इलाके में करीब 7 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीड़िता आशा यादव, पत्नी चंदगी यादव हैं, जो बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव के ग्राम प्रधान की पत्नी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला किसी काम से बाहर निकली थीं, तभी बाइक सवार बदमाश ने अचानक उनके पास आकर झपट्टा मारा और गले से मंगलसूत्र छीनकर तेजी से भाग निकला।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Share this story