अंबेडकर जयंती पर वाराणसी में श्रद्धांजलि : मंत्री संजय निषाद और रविंद्र जायसवाल ने किया माल्यार्पण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित अंबेडकर चौराहा पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

a

बाबा साहब के योगदान को किया याद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बाबा साहब की देन ही है कि आज देश मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही सभी नागरिकों को समान अधिकार मिला है, जो देश की सबसे बड़ी ताकत है।

विकास में बाधा डालने वालों पर निशाना
संजय निषाद ने कहा कि कुछ लोग देश के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता को बढ़ावा देने की अपील की।

a

विपक्ष पर राज्य मंत्री का हमला
राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल सिद्धांतों को पूरी निष्ठा के साथ मानने वाली पार्टी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक देश, एक संविधान की भावना के खिलाफ काम किया गया और देश को बांटने की कोशिश की गई।

a

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

aaaa

Share this story