तरना वार्ड की मलिन बस्ती का निरीक्षण, मंत्री सुरेश खन्ना ने दिए विकास कार्यों के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को तरना वार्ड की मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को तरना वार्ड की मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बस्ती को जाने वाले मार्ग की स्थिति देखी। अधिकांश स्थानों पर इंटरलॉकिंग सही पाई गई, लेकिन जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त थी, वहां उसे ठीक कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द कार्यवाही करने को कहा गया। साथ ही पीपल के पेड़ के पास धार्मिक कार्यों के लिए कच्चे स्थान को पक्का प्लेटफॉर्म बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बस्ती में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “हर घर नल योजना” के तहत जिन घरों में अभी तक नल कनेक्शन नहीं हैं, वहां चिन्हांकन कर जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा खराब पड़े हैंडपंपों को चिन्हित कर उनकी री-बोरिंग और प्लेटफॉर्म निर्माण कराने के भी निर्देश दिए गए।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को तरना वार्ड की मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए ट्री गार्ड, पौधारोपण, बेंच, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ट्रांसपेरेंट शीट लगाने के निर्देश दिए गए।

पार्क के पीछे स्थित मलिन बस्ती में भी कई आवश्यक कार्यों के निर्देश दिए गए। इनमें केसी ड्रेन के साथ गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगवाना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई ट्रॉली उपलब्ध कराना और खुले नालों को स्लैब से ढकना शामिल है।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को तरना वार्ड की मलिन बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक कच्चे मकान में रह रहे परिवार को देखकर मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

इस मौके पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पार्षद रोहित मिश्रा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story