शास्त्री घाट पर सजी योगी सरकार के 10 साल के विकास की तस्वीर, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

छठ महापर्व पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 60 से अधिक डिस्प्ले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक

वाराणसी। छठ महापर्व के अवसर पर कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर प्रदेश सरकार की विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। शनिवार को प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का शीर्षक '10 वर्षों में विकास हुआ बेमिसाल' रखा गया है। इसमें 60 से अधिक डिस्प्ले के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और गरीबों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और सूचनात्मक पैनलों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देना तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना है।

123

डिस्प्ले के जरिए दिखाई गई विकास की तस्वीर
उद्घाटन के बाद मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न डिस्प्ले के माध्यम से प्रस्तुत योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। डबल इंजन सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को एक स्थान पर आमजन के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें। मंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।


तीन दिनों तक चलेगी प्रदर्शनी
छठ महापर्व के अवसर पर शास्त्री घाट पर आयोजित इस प्रदर्शनी में पर्व के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भी सरकार की योजनाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन अवसर पर सहायक निदेशक सूचना सुरेंद्र नाथ पाल, क्षेत्रीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21766 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story