राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने तरना वार्ड में जनचौपाल में सुनी समस्याएं, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को तरना वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में जनचौपाल लगाई। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र और प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया।

जनचौपाल में जलकल, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, गेल, नगर निगम, आलोक विभाग, डूडा और समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवर समस्या, जलनिकासी और खराब प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें उठाईं। मंत्री ने एक-एक कर समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

123

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि मौके पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे।

जनचौपाल में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई। मौके पर ही सैकड़ों पात्र लोगों के वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विवाह अनुदान और आयुष्मान कार्ड से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। इससे जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान कराना जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

BK Pathak
BK Pathak

22062 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story