बरेका में श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश, महाप्रबंधक समेत अधिकारियों ने की सफाई 

123
WhatsApp Channel Join Now

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में नौ टीमों ने संभाली जिम्मेदारी, स्वच्छ कार्यपरिवेश को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर

वाराणसी। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत सघन स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। सुबह आठ बजे शुरू हुए अभियान में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित क्षेत्रों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर कार्यपरिवेश के रूप में विकसित करना रहा।

अभियान के लिए बरेका में नौ टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम को अलग-अलग विभाग और क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम-ए को लेखा एवं कार्मिक, टीम-बी को सीएमटी लैब एवं टूल रूम, टीम-सी को सुरक्षा विभाग, टीम-डी को इंजन डिवीजन, टीम-ई को ब्लॉक डिवीजन और टीम-एफ को लोको डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार टीम-जी को एमएसएस एवं एमएएस, टीम-एच को डिपो एवं क्रय तथा टीम-आई को अनुरक्षण, टीटीसी एवं सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी मिली।

123

अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ किया श्रमदान
अभियान की खासियत यह रही कि महाप्रबंधक आशुतोष पंत और सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने टीम-एफ के साथ लोको डिवीजन में स्वयं श्रमदान किया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया और अभियान में जुटे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष भागीदारी से कर्मचारियों में भी स्वच्छता को लेकर उत्साह और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना दिखाई दी। सभी टीमों ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में सफाई करते हुए कचरे, अनुपयोगी और अनावश्यक सामग्री को हटाया। कार्यस्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के साथ बेहतर कार्यपरिवेश तैयार करने पर जोर दिया गया।

123


दैनिक आदत बनाने का आह्वान
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान या पखवाड़े तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे दैनिक कार्यसंस्कृति, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यपरिवेश कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए भी महत्वपूर्ण है।

अभियान में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से बरेका में स्वच्छता, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

BK Pathak
BK Pathak

21168 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story