एयरपोर्ट से पकड़ा गया 19.70 करोड़ का गांजा, 6 विदेशी गिरफ्तार, बैंकाक से हाइड्रोपोनिक गांजे की खेप लेकर आए थे थाई नागरिक 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कस्टम विभाग की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कस्टम की टीम ने 19.70 करोड़ का गांजा बरामद किया। साथ ही 6 विदेशी नागरिकों को पकड़ा। विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा की खेप लेकर वाराणसी आए थे। 

विदेशी नागरिकों की पहचान विचनचाई फलाकित, नट्ठफोंग चंतराक, प्राचाया यीकोर, प्रिसाना चोडमोन, पट्टामावन चोटिमोन और सुनिसा पुएतपाकवानको के रूप में हुई। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. वहां से सभी को 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

कस्टम विभाग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह की सरगना महिला है। वह एयरपोर्ट से बच निकली। उसके पास कोई सामान नहीं था, इसलिए जांच में पकड़ी नहीं जा सकी। पुलिस और कस्टम विभाग की टीम अब उसे तलाश रही है। उसके जरिये बैंकाक से वाराणसी तक होने वाले गांजा तस्करी के अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी की सूचना केंद्रीय एजेंसियों, गृह और विदेश मंत्रालय को भी भेजी गई है।

Share this story