मेगा ब्लॉक के चलते वाराणसी नहीं आएंगी कई ट्रेनें, पीडीडीयू जंक्शन से करना होगा सफर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर रेलवे की ओर से कानपुर रेलखंड पर प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण वाराणसी आने-जाने वाली कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कानपुर रेलखंड के पुल संख्या 110 (डाउन लाइन) पर मरम्मत कार्य के चलते करीब 42 दिनों तक यह ब्लॉक प्रभावी रहेगा।

रेलवे प्रशासन के निर्णय के तहत 13 मई तक कुछ प्रमुख ट्रेनें वाराणसी जंक्शन नहीं आएंगी। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन पकड़नी होगी। इस बदलाव से वाराणसी के यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

प्रभावित ट्रेनों में 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन 4, 11, 18, 25 अप्रैल तथा 9 मई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से संचालित होगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेंगी। 

वहीं ट्रेन संख्या 128776 नीलांचल एक्सप्रेस को 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 अप्रैल और 1, 3, 5, 8, 10 व 12 मई को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए आगे का रूट तय करेगी।

Share this story