पत्नी से अनबन के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कोहराम मच गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

अखरी निवासी अंशुल यादव (30) का अपनी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर अनुकूल ने अवैध रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अंशुल यादव पहले आरटीओ का चालक रह चुका है। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this story