पंचगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। 

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी आनसोन निवासी श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान श्याम कुमार अचानक संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहराई में समा गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

123

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की मदद से कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद श्याम कुमार का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this story