विधायक निधि से तैयार हुआ बैडमिंटन कोर्ट, मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को शिवपुर स्थित अशोक मिशन एजुकेशन सोसाइटी, कादीपुर परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। यह कोर्ट बच्चों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मंत्री की विधायक निधि से तैयार कराया गया है। कोर्ट में वुडेन फ्लोरिंग का कार्य कराया गया है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल प्रदर्शन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

123

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बच्चों और स्थानीय लोगों की मांग पर बैडमिंटन खेलने के लिए बेहतर फर्श की व्यवस्था विधायक निधि से कराई गई है। मंत्री ने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी शानदार भविष्य बना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उचित संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

123

उन्होंने विश्वास जताया कि वुडेन फ्लोरिंग बनने से बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के बच्चे अधिक उत्साह के साथ खेलों से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाईके जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरी शंकर सिंह और राम ललित सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद बलिराम कन्नौजिया, डॉ. आलोक सिंह, शशिकांत सिंह, नरसिंह सोनकर, अशोक कुमार मौर्य, कामता प्रसाद, नंद किशोर, वंशराज, हीरालाल भारती, डॉ. जीएस मौर्या, सुनीता श्रीवास्तव, शशांक शेखर त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शोभना प्रधान ने किया।

Share this story