बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, राहत शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार देर शाम शैलपुत्री और सरैया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवारों को फूड पैकेट और अन्य राहत सामग्री वितरित की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिविरों में रह रहे परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने को कहा।

मंत्री ने शिविर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट देकर दुलार किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए भी प्रेरित किया।

रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं का नियमित रूप से जायजा लिया जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करने और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने को कहा। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शिविरों में रहने वाले परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी मूलभूत जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार प्रीति पांडेय, पार्षद अशोक कुमार मौर्या, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, कमलेश सोनकर, शंभु पटेल, मनोज जायसवाल सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21358 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story