Mahakumbh 2025: सोमवार से शुरू हो रहा महाकुम्भ, बनारस में तैयारियां जांचने निकले मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर

Mahakumbh 2025
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। प्रयागराज में महाकुंभ दो दिन बाद से शुरू हो जायेगा। इस बीच काशी में भी श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। ऐसे में शनिवार को वाराणसी के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व रेलवे के अधिकारियों ने कैंट स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। महाकुंभ के दौरान काशी में लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

वाराणसी में महाकुंभ 2025 को लेकर वाराणसी में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कमिश्नर कौशल राज शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वारों पर बने होल्डिंग एरिया, प्लेटफार्मों, यात्री आश्रय स्थलों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

Mahakumbh 2025

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रवेश द्वारों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया की व्यवस्थाएं और यात्री सुविधा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदु चर्चा का केंद्र रहे। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया गया।

Mahakumbh 2025

निरीक्षण में कमिश्नर कौशल राज शर्मा के साथ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चन्नप्पा और डीसीपी गौरव बंसवाल समेत जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

Mahakumbh 2025

महाकुंभ के दौरान वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्लेटफार्मों पर यात्री आश्रय स्थलों को बेहतर बनाने और सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है।

Mahakumbh 2025

निरीक्षण टीम ने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी आकलन किया। महाकुंभ के दौरान यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपायों को अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Mahakumbh 2025

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों और सुविधाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए कुशल प्रबंधन और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए।

देखें तस्वीरें और वीडियो

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025


 

Share this story