मदनपुरा अग्निकांड : पीड़ित प्रजापति परिवार को तत्काल मुआवजा दे सरकार, झुलसे दोनों भाइयों का हो बेहतर इलाज, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मदनपुरा क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग से हुए नुकसान को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से अग्निकांड से प्रभावित प्रजापति परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने तथा आग में झुलसे दोनों भाइयों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस घटना में हार्डवेयर की दुकान के साथ उससे सटी ज्वेलर्स की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मौके पर पहुंचकर हार्डवेयर व्यवसायी चंदन प्रजापति से मुलाकात की और घटना की जानकारी लेते हुए परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, परिवार के दो सदस्य आग में झुलस गए हैं, जिनका उपचार कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने दोनों घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

123

आजीविका पर संकट, तत्काल मदद की जरूरत
राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अग्निकांड ने प्रजापति परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। एक तरफ परिवार के दोनों सदस्य अस्पताल में उपचार करा रहे हैं, तो दूसरी तरफ दुकान में हुए नुकसान से आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे मुश्किल समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि प्रशासन नुकसान का आकलन कराकर परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। साथ ही, मंडलीय अस्पताल में भर्ती दोनों भाइयों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि घायलों को समुचित उपचार मिल सके।

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि परिवार को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हरसंभव सरकारी सहायता दी जानी चाहिए। संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित प्रजापति परिवार के साथ है और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत, उपचार और आर्थिक सहायता की कार्रवाई में देरी नहीं करने का आग्रह किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, रोहित दुबे, अभिषेक चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21352 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story