किशोरी को बहला-फुसला कर घर से भगाया, दुष्कर्म करने के बाद छोड़ दिया, परिजनों से समझौता करने आया तो पुलिस ने दबोचा

sarnath thana
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। सारनाथ थाने के पुलिस ने 20 हजार के ईनामी वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे फरीदपुर अंडर पास से गिरफ्तार किया। एसीपी सारनाथ डॉ० अतुल अंजन त्रिपाठी ने इसका खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। 

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अंकेश कुमार (27) कन्नौज के कन्हईपुरवा मौजा उमरदा, थाना इंदरगढ़ का निवासी है। वह लगभग ढाई वर्ष पूर्व सारनाथ की एक किशोरी के संपर्क में आया। वह किशोरी का रिश्तेदार भी था। इसलिए अक्सर किशोरी के घर पर आना जाना था। 

मौका देख वह किशोरी को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ दिया। गुरुवार को आरोपी किशोरी के परिजनों पर सुलह समझौता के लिए दबाव बनाने को आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
 

Share this story