अब सड़क पर नहीं दिखेंगे LPG संचालित ऑटो, 298 ऑटो मालिकों को नोटिस, तीन महीने में सीएनजी या पेट्रोल में बदलना होगा अनिवार्य 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले में एलपीजी से संचालित 298 ऑटो को एआरटीओ ने नोटिस जारी किया है। इसकी सूची यातायात पुलिस को भी भेजी गई है। ऑटो मालिकों को तीन माह के अंदर वाहन को सीएनजी अथवा पेट्रोल में बदलना अनिवार्य होगा। तब तक ये ऑटो सड़क पर नहीं दिखेंगे। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने यह निर्णय लिया है। मंडलायुक्त ने भी पिछले दिनों में मीटिंग में इसको लेकर निर्देश जारी किए थे। 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिले में एलपीजी से संचालित 298 ऑटो मालिकों को नोटिस जारी की गई है। तीन माह में ऑटो को सीएनजी अथवा पेट्रोल में बदलना होगा। इस दौरान ये ऑटो सड़क पर नहीं चलेंगे। यजि सड़क पर संचालन होता पाया गया तो परमिट निरस्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि ऑटो, ई-रिक्शा को जोनवार परमिट दिए जाएंगे। पूर्व में जारी परमिट पर भी मंथन किया गया है। टाटा मैजिक (9 डी बीएस-6 फेज-2 सीएनजदी/पेट्रोल) को स्टेज मंजिल गाड़ियों को परमिट देने का निर्णय लिया गया है। पुरानी बसों के परमिट 28 सीटर मिनी बसों से बदले जाएंगे। नए रूटों पर भी 29 सीटर की गाड़ियों को परमिट दी जाएगी। पहले 35 सीटर की बसों को परमिट मिलता था।

Share this story