अर्बन हाट के पास ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, दुकानदारों पर पड़े गर्म तेल के छींटे, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास मंगलवार को ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे आसपास ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर जा गिरे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलकर आसपास फैल गया। उस समय तिराहे के आसपास ठेले और अन्य दुकानें लगी थीं। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

123

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके की स्थिति की जानकारी ली। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से किसी को नुकसान न हो।

Share this story