एयर शो का अंतिम दिन : आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठी काशी, ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

 

 

 

 

 

नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के साक्षी बने प्रधानमंत्री, राफेल-सुखोई समेत लड़ाकू विमानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

 

पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क के दोनों ओर उमड़ा जनसैलाब, चलती गाड़ी से अभिवादन स्वीकार करते रहे पीएम मोदी

 

वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ पर नमो घाट में आयोजित हुआ भव्य एयर शो, ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजा गंगा तट

 

13 प्रमुख स्थानों पर काशीवासियों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत विशिष्टजन रहे मौजूद

 

वाराणसी। गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में फाइटर जेट की गर्जना और नीचे गूंजते ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष ने रविवार को काशी का माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान काशीवासियों ने अपने सांसद और प्रधानमंत्री का ‘हर हर महादेव’ तथा ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से भव्य स्वागत किया।

123

प्रधानमंत्री मोदी ने नमो घाट पर बैठकर भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखा। एयर शो के दौरान नमो घाट के साथ ही गंगा के 84 घाटों और नदी के दूसरी ओर रेती पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह नजर आया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी से उत्साहित लोग लगातार नारे लगाकर उनका अभिनंदन करते रहे। लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया और गंगा तट देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

123

पुलिस लाइन से नमो घाट तक हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां गए। यहां उन्होंने अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्लांट में प्रशिक्षण ले रही महिला कर्मियों से संवाद किया।

123

खोचवां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से नमो घाट जाते समय रास्ते में 13 प्रमुख स्थानों पर काशीवासियों ने उनका स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री भी अपनी चलती गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

123

झंडे और कैप लगाकर पहुंचे दर्शक
एयर शो को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में दर्शक हाथों में तिरंगा और सिर पर कैप लगाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। प्रधानमंत्री के नमो घाट पहुंचने पर लोगों ने काशी की परंपरा के अनुरूप ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से उनका स्वागत किया। एयर शो के दौरान भी दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा।

123

रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई विशिष्टजन मौजूद रहे।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

एयर शो देखने डोमरी घाट पर उमड़ी लोगों की भीड़ 

123 

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21394 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story