लंका में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 20 गिरफ्तार, 1.05 लाख रुपये बरामद, वाराणसी के साथ ही जुटते थे चंदौली और मिर्जापुर के जुआरी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के बजबजा प्लांट रमना के पास पुलिस ने जुए की फड़ पर छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी एक खाली प्लाट में बने खुले कमरे में जुआ खेल रहे थे। मौके से जुए की फड़ से 1,01,200 रुपये और तलाशी में 4,250 रुपये, कुल 1,05,450 रुपये नकद बरामद हुए। मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के अनुसार रमना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार तिवारी को मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद लंका पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 20 लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों को मामले की जानकारी देने के साथ उनके जमानत के अधिकार से भी अवगत कराया गया।
 

 

गिरफ्तार आरोपितों के नाम-पते
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मुख्तार पुत्र जफरूफ, परवेज पुत्र मुस्तफा, निवासी सहेवा, थाना जमालपुर, मिर्जापुर, कमलेश्वर यादव पुत्र गिरिजा यादव, निवासी मरुहुआ, थाना चकिया, चंदौली, अमताज पुत्र मुमताज, निवासी सहेवा, थाना जमालपुर, मिर्जापुर, धीरज कुमार केसरी पुत्र स्व. मोती लाल केसरी, निवासी नदेसर, थाना कैंट, वाराणसी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र कृष्णानंद गुप्ता, निवासी शहीद नाका मोड़, थाना रामनगर, वाराणसी, रामजनम पुत्र नाटे मौर्या, निवासी शहीद नाका मोड़, थाना रामनगर, वाराणसी, सतीश प्रजापति पुत्र बच्चा प्रजापति, निवासी मुकीमगंज, थाना आदमपुर, वाराणसी, संजीव मिश्रा पुत्र गोपाल मिश्रा, निवासी मुकीमगंज, थाना आदमपुर, वाराणसी, रवि कुमार पुत्र काशीनाथ, निवासी शहीद नाका मोड़, थाना रामनगर, वाराणसी शामिल हैं। 
 
इसके अलावा शिवम पाण्डेय पुत्र मनोज पाण्डेय, निवासी मध्यमेश्वर, थाना कोतवाली, वाराणसी, राजू गुप्ता पुत्र कृष्णानंद गुप्ता, निवासी शहीद नाका मोड़, थाना रामनगर, वाराणसी, संतोष कुमार जायसवाल पुत्र घनश्याम जायसवाल, निवासी सिद्धताली, थाना अलीनगर, चंदौली, अमन जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल, निवासी पड़ाव, थाना मुगलसराय, चंदौली, करन पुत्र अशोक, निवासी नैपुराकला, थाना लंका, वाराणसी, शिवम गुप्ता पुत्र विनोद कुमार, निवासी नारायणपुर, थाना अहरौरा, मिर्जापुर, अजय पुत्र कृष्णा, निवासी सिकरौल, थाना कैंट, वाराणसी, शुभम पुत्र प्रदीप, निवासी सिकरौल, थाना कैंट, वाराणसी, आदर्श पुत्र मनोज पाण्डेय, निवासी राजा बाजार नदेसर, थाना कैंट, वाराणसी, ऋषि पुत्र शिवपूजन, निवासी भोजूवीर, थाना कैंट, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में लंका पुलिस टीम ने की।

Share this story