किन्नर अखाड़ा ने गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक, निकाली भव्य शोभायात्रा, गूंजा हर-हर महादेव 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। किन्नर अखाड़े की ओर से गुरुवार को गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि के सानिध्य में सैकड़ों किन्नर श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले। करीब दो किलोमीटर लंबी यात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए आगे बढ़े।

123

शोभायात्रा से पहले दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती और पूजा-अर्चना के बाद कलशों में गंगाजल भरा। इसके बाद गंगाजल से भरे कलश हाथों में लेकर शोभायात्रा की शुरुआत की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। पूरे रास्ते बाबा विश्वनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

123

शीतला घाट से शुरू हुई शोभायात्रा काशी की विभिन्न गलियों और मार्गों से होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ी। रास्ते में स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ यात्रा को देखने के लिए जुटती रही। श्रद्धालुओं के हाथों में सजे कलश और उनके मुख से निकलते हर-हर महादेव के जयघोष लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।

123

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि मां गंगा का जल लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु पूरे रास्ते भक्ति भाव में लीन नजर आए।

123

बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व में शांति और सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। 

123

इस अवसर पर महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से उन्होंने पूरे विश्व के सुख और शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहने तथा सभी लोगों के सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में मां गंगा का जल लेकर आकर भगवान शिव का अभिषेक करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

123

किन्नर अखाड़े की यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी देती नजर आई। गंगा पूजन से लेकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक तक पूरी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और विश्व कल्याण की भावना से ओतप्रोत रही।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story