विदेशों तक पहुंची काशी की गुलाबी मीनाकारी वाली राखियों की चमक, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से मिले ऑर्डर, रक्षाबंधन सीजन में 10 करोड़ तक पहुंचा कारोबार

WhatsApp Channel Join Now

चांदी पर बारीक नक्काशी के बाद की जाती है गुलाबी मीनाकारी
 

एक राखी तैयार करने में लगते हैं पांच से छह घंटे, 1500 से 10 हजार रुपये तक कीमत
 

सोने-चांदी की राखियों का कारोबार भी बढ़ा, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत विदेशों से बढ़ी मांग
 

एनआरआई के बीच काशी की गुलाबी मीनाकारी का खास क्रेज, पांच ग्राम से 100 ग्राम तक वजन की चांदी की राखियां
 

विशेष डिजाइन वाली चांदी की राखियों की कीमत 20 से 25 हजार तक, करीब 300 मिलीग्राम की नौ कैरेट सोने की राखी भी बाजार में उपलब्ध
 

सोने-चांदी की राखियों का कारोबार करीब एक करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

वाराणसी। रक्षाबंधन से पहले काशी के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है। पारंपरिक राखियों के साथ सोने-चांदी और वाराणसी की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी से तैयार राखियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खास बात यह है कि गुलाबी मीनाकारी की डिजाइन वाली चांदी की राखियों की मांग अब देश की सीमाओं से बाहर भी पहुंच गई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा के अलावा ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से भी कारीगरों और कारोबारियों को राखियों के ऑर्डर मिले हैं।

123

कारोबारियों के अनुसार विदेशों में रह रहे एनआरआई के बीच काशी की गुलाबी मीनाकारी का खास आकर्षण है। रक्षाबंधन के एक सीजन में गुलाबी मीनाकारी वाली राखियों का कारोबार करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। पारंपरिक कला, बारीक नक्काशी और आकर्षक रंगों के कारण इन राखियों की अलग पहचान बनी है।

123

एक राखी बनाने में पांच से छह घंटे
नेशनल अवॉर्डी और गुलाबी मीनाकारी के मास्टर आर्टिजन कुंज बिहारी सिंह के अनुसार पिछले करीब पांच वर्षों से कारीगर रक्षाबंधन से लगभग एक माह पहले राखियों को तैयार करने में जुट जाते हैं। बारीक डिजाइन वाली एक राखी बनाने में पांच से छह घंटे तक लग जाते हैं। कारीगर पहले चांदी की राखी तैयार करते हैं। इसके बाद उस पर बारीक नक्काशी की जाती है और अंत में गुलाबी मीनाकारी का काम होता है। डिजाइन जितना जटिल होता है, उसे तैयार करने में उतना ही अधिक समय और मेहनत लगती है।

123

1500 से 10 हजार रुपये तक कीमत
बाजार में गुलाबी मीनाकारी वाली चांदी की राखियां करीब 1500 से 10 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं विशेष डिजाइन और अधिक वजन वाली चांदी की राखियों की कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच रही है। चांदी की राखियों का वजन करीब पांच ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक है।

123

सोने की राखियों की भी मांग
सराफा बाजार में सोने की राखियों को लेकर भी ग्राहकों में उत्साह है। करीब 300 मिलीग्राम वजन की नौ कैरेट सोने की राखी 3500 से 4000 रुपये के बीच उपलब्ध बताई जा रही है। वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सेठ के अनुसार बाजार में अलग-अलग वजन और डिजाइन की सोने-चांदी की राखियां मौजूद हैं।

123

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के अनुसार इस रक्षाबंधन पर सोने और चांदी की राखियों का कारोबार करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। काशी की पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी को राखियों के जरिए नया बाजार मिल रहा है। स्थानीय मांग के साथ विदेशों से आने वाले ऑर्डर कारीगरों को रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर दे रहे हैं। त्योहार के बाजार में परंपरा और आधुनिक डिजाइन का यह संगम खास आकर्षण बना हुआ है।

123

123

Share this story