अस्सी घाट पर रंगों से उकेरी गई काशी की विरासत, ‘खुशी की उड़ान’ के देवोत्सव ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

WhatsApp Channel Join Now

दीपों के बीच सजी आकर्षक रंगोलियों में दिखी शिवनगरी की आध्यात्मिक पहचान और नए काशी की तस्वीर

आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने वाले कलाकार रहे विशेष आकर्षण

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों की दिव्यता में दीपों के साथ रंगों की खूबसूरती भी चार चांद लगा रही है। गंगा के तट पर लाखों दीपों की रोशनी के बीच अस्सी घाट पर काशी की संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली विरासत को रंगोलियों के माध्यम से जीवंत किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘खुशी की उड़ान ट्रस्ट’ की ओर से जय मां गंगा सेवा समिति के सहयोग से भव्य दीप प्रज्वलन एवं रंगोली कार्यक्रम ‘देवोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक काशी की मनोहारी तस्वीर भी देखने को मिल रही है।

123

देवोत्सव की रंगोलियों में भगवान शिव की महिमा, गंगा घाटों की भव्यता, काशी की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक विरासत को आकर्षक रंगों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से ऐसी कलाकृतियां तैयार की हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दीपों से जगमगाते घाटों के बीच रंगोलियों की सुंदरता काशी के सांस्कृतिक वैभव को एक अलग पहचान दे रही है।

123

इस वर्ष के आयोजन का विशेष आकर्षण श्री विजय मूर्तिकार रहे, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। उनकी इस अनूठी कला और एकाग्रता ने उपस्थित लोगों को खासा प्रभावित किया। आयोजन के माध्यम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था की संस्थापिका अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि देव दीपावली काशी की आत्मा से जुड़ा पर्व है। देवोत्सव के माध्यम से संस्था का प्रयास है कि काशी की प्राचीन संस्कृति, कला और आध्यात्मिक महिमा को रंगों एवं दीपों के जरिए देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए। यह आयोजन केवल दीप प्रज्वलन और रंगोली तक सीमित नहीं है, बल्कि काशी की गौरवशाली विरासत को जीवंत करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का एक प्रयास है।

123

रंगोली निर्माण में बालाघाट, मध्यप्रदेश से आईं तथा वाराणसी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राएं आंचल चौधरी, निहारिका प्रधान, श्रुति, प्रगति और शुभोनिता विशेष योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर रंगोली कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल, कृतिका दुबे, आदित्य जायसवाल, आहिल खान, माहिर, किशन, स्वीटी, रेखा, प्रेमलता, प्रिंस सहित अन्य सदस्य और सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21983 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story