काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

WhatsApp Channel Join Now

रिपोर्टर -सूरज गुप्ता

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह की कार ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कुंवर, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर रास्ता साफ कराया। 

 वाराणसी कैंट स्टेशन पर 3.53 करोड़ का तस्करी का सोना पकड़ा गया, अफ्रीकी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार #GoldSmuggling #BreakingNews #RailwayPolice #CantStation @uppolice   @dgpup   @varanasipolice   @mhtagarwal   #CP_VNS @upgrp_grp  @spgrpallahabad   https://livevns.news/Top-Headlines/smuggled-gold-worth-rs-353-crore-seized-at-varanasi-cantt/cid18361067.htm

रामनगर किले से कुंवर अनंत नारायण सिंह अपने परिवार व सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि, हादसे के समय कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया।

देखें वीडियो

Share this story