रंगों से सराबोर होगी काशी : होली से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, हर्बल रंग और थीम पिचकारियों की धूम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रंगों के महापर्व होली की दस्तक के साथ ही काशी के बाजार गुलजार हो उठे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, शहर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में सजी अस्थायी दुकानों पर रंग-गुलाल, अबीर और पिचकारियों की बहार नजर आने लगी है। धार्मिक नगरी वाराणसी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों में उत्साह का माहौल है।

123

शहर के प्रमुख बाजारों में पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ इस बार हर्बल रंगों की मांग में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। दुकानों पर प्राकृतिक तत्वों से बने हर्बल गुलाल, सुगंधित अबीर और त्वचा के अनुकूल रंगों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। लोग अब रासायनिक रंगों से दूरी बनाते हुए पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं।

123

बाजार में डिजाइनर पिचकारियों की भी भरमार है। खासकर बच्चों के लिए विभिन्न ‘कैरेक्टर’ आधारित पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हथौड़ा, गड़ासा, त्रिशूल और बुलडोजर आकार की पिचकारियों के अलावा योगी और मोदी थीम पर आधारित पिचकारियां भी दुकानों में सजी हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक पैकिंग वाली इन पिचकारियों को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और अभिभावकों से इन्हीं की फरमाइश कर रहे हैं।

123

दुकानदार सोनू सोनकर के अनुसार, इस वर्ष बाजार में पहले से अधिक विविधता वाला माल मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि पिचकारियां ₹200 से लेकर ₹2000 तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जबकि हर्बल गुलाल ₹50 से लेकर ₹1000 तक के गिफ्ट पैक में मिल रहा है। ग्राहकों के बजट और पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग विकल्प रखे गए हैं। इसके अलावा मुखौटे, रंगीन विग, टोपी और अन्य सजावटी सामान भी दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

123

इस बार आकर्षक पैकेजिंग वाले गिफ्ट पैक की भी मांग बढ़ी है। लोग इन्हें रिश्तेदारों, मित्रों और सहकर्मियों को उपहार स्वरूप देने के लिए खरीद रहे हैं। कुछ दुकानदारों को संस्थानों और निजी कंपनियों की ओर से थोक ऑर्डर मिलने की भी उम्मीद है, जिससे व्यापार में और तेजी आने की संभावना है।

123

त्योहार के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क है। बाजारों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कुल मिलाकर होली से पहले ही काशी का बाजार रंगों से सराबोर हो चुका है। दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है, वहीं आम लोग भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं।

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

123

Share this story