महाकुंभ के पलट प्रवाह में बम-बम हुआ काशी विश्वनाथ का दरबार, 6 दिनों में इतने लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, देखिए आंकड़े

kashi vishwanth
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान काशी में बेतहाशा भीड़ उमड़ी है। ऐसे में काशी आने वाले लाखों भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाई है। प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण यह संभव हो पाया है। महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

kashi vishwanth

मंदिर प्रशासन ने सुचारू और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कई प्रबंध किये हैं। जिनमें भीड़ प्रबंधन और सुचारू दर्शन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की चिकित्सा सहायता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुगमता के लिए मार्गदर्शन पथ और नियंत्रित कतार व्यवस्था लागू की गई है।

dm

इसके अलावा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण आदि कर भीड़ नियंत्रण की मजबूत रूप रेखा तैयार की है। वहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभावना है कि श्रद्धालुओं की भीड़ आगे भी जारी रहेगी।

श्रद्धालुओं की संख्या (दैनिक विवरण)

29 जनवरी 2025 – 4,73,119 दर्शनार्थी

30 जनवरी 2025 – 7,29,578 दर्शनार्थी

31 जनवरी 2025 – 7,53,151 दर्शनार्थी

01 फरवरी 2025 – 5,69,360 दर्शनार्थी

02 फरवरी 2025 – 4,61,759 दर्शनार्थी

03 फरवरी 2025 (सायं 07:30 बजे तक) – 4,76,666 दर्शनार्थी
 

Share this story