18 मार्च से शुरू होंगी काशी विद्यापीठ की MA और MSc प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध महाविद्यालयों में एम.ए. और एम.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वाराणसी व चंदौली में नियमित, बैक और इंप्रूवमेंट परीक्षा
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिन्दम श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी और चंदौली जिले के सम्बद्ध महाविद्यालयों में एम.ए./एम.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर की रेगुलर, बैक और इंप्रूवमेंट तीनों प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन जिलों के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

अन्य जिलों में केवल बैक और इंप्रूवमेंट परीक्षा
उन्होंने बताया कि भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के सम्बद्ध महाविद्यालयों में इस अवधि के दौरान केवल बैक और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन जिलों के नियमित छात्रों के लिए परीक्षा अलग समय पर आयोजित की जाएगी।

वेबसाइट पर जारी की गई समय सारिणी
सहायक कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि और विषय से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर देखकर ही परीक्षा में शामिल हों। साथ ही सभी छात्रों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story