काशी तमिल संगमम में 10 हजार रुपये स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप का मौका, 22 नवंबर तक होगा पंजीकरण

WhatsApp Channel Join Now

28 नवंबर से 12 दिसंबर तक पांचवें वेद तिरुक्कुरल का विभिन्न भाषाओं में अध्ययन करेंगे छात्र

वाराणसी। काशी तमिल संगमम 5.0 में देशभर के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक छात्र 22 नवंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। संगमम का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा। इस दौरान पांचवें वेद तिरुक्कुरल का विभिन्न भाषाओं में अध्ययन कराया जाएगा।

इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर और गाइड के मार्गदर्शन में शोधपत्र भी तैयार करना होगा। चयनित विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से व्यक्तिगत पंजीकरण का लिंक भेजा जाएगा। इसमें फोटो, पहचान पत्र, संस्था प्रमुख के हस्ताक्षर और मुहर वाला नामांकन फॉर्म सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

राष्ट्रीय सम्मेलन का भी होगा आयोजन
तिरुक्कुरल पर वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बीएचयू में किया जाएगा। इसमें तिरुक्कुरल के शैक्षणिक स्रोतों और कार्यक्रमों के समन्वय पर चर्चा होगी। प्रदेश सरकार और वाराणसी जिला प्रशासन आयोजन स्थल, सुरक्षा और स्थानीय व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। वहीं, बीएचयू भारतीय भाषा समिति के साथ मिलकर तिरुक्कुरल पर व्यापक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा। चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान की ओर से संचालित तिरुक्कुरल पठन-पाठन कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में भी सहयोग किया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा से होगा चयन
बीएचयू समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए संस्थान की ओर से ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन परीक्षा के बाद चयनित छात्रों को 30 नवंबर से 30 जनवरी तक तीन महीने का समय दिया जाएगा। विद्यार्थी अपनी पसंद की भाषा में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा का लिंक और एक्सेस कोड संबंधित संस्थान के समन्वयक उपलब्ध कराएंगे।

BK Pathak
BK Pathak

21410 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story