पीएम के स्वागत के लिए सजकर तैयार हुई काशी, कचहरी से नमो घाट तक चमकाई गईं सड़कें और डिवाइडर, जगह-जगह लगाए गए कटआउट, बने स्वागत मंच 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 55वें दौरे को लेकर काशी में स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह सजावट की गई है। कचहरी से लेकर नमो घाट तक सड़कों और डिवाइडरों को रंग-रोगन कर चमका दिया गया है। प्रमुख मार्गों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले कटआउट लगाए गए हैं, जबकि कई स्थानों पर स्वागत मंच भी बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शहर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई थीं। रातों-रात सड़कों के किनारे और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कर उन्हें नया रूप दिया गया। जगह-जगह की गई सजावट से शहर की सुंदरता बढ़ गई है। कचहरी से नमो घाट तक प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां दिखाई दे रही हैं।

123

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। स्वागत के लिए बनाए गए मंच और लगाए गए कटआउट शहर में उनके आगमन का संदेश दे रहे हैं। काशी की गलियों से लेकर प्रमुख सड़कों तक स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

नमो घाट पर एयर शो को लेकर उत्साह
प्रधानमंत्री के दौरे के साथ नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। इस आयोजन को देखने के लिए शहरवासियों के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी खासा उत्साह है।

BK Pathak
BK Pathak

21365 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story