एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

123
WhatsApp Channel Join Now

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर और अंडरपास को सजाने-संवारने का काम जारी

 

नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें, चौकाघाट पुल पर मोटिफ स्तंभ होंगे आकर्षण; डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

 

वाराणसी, 19 अक्टूबर। प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार काशी को आकर्षक रूप देने के लिए शहर का व्यापक सौंदर्यीकरण करा रही है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। कहीं दीवारों पर गंगा की लहरें और घाटों के दृश्य उकेरे जा रहे हैं, तो कहीं भवनों पर सुबहे बनारस की झलक दिखाई देने की तैयारी है। स्ट्रीट लाइट, पेड़ों और पुलों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि एयर शो के दौरान शहर पहुंचने वाले लोगों को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक मिल सके।

123

दीवारों पर गंगा की लहरें, घाटों के दृश्य और सुबहे बनारस की झलक

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि काशी की पहचान उसकी समृद्ध विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता से है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर को सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों पर पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और आकर्षक लाइटिंग के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक पहचान को उभारने का काम किया जा रहा है।दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और गंगा तट के दृश्यों को उकेरा जा रहा है। वहीं, भवनों पर गंगा घाटों और सुबहे बनारस से जुड़े दृश्य दिखाई देंगे। मार्गों पर गंगा आरती के दृश्य और काशी की कला-संस्कृति से जुड़े चित्र भी देखने को मिलेंगे।

qwe

नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप झंडे लगाए जाना प्रस्तावित है। इन झंडों पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल और ॐ के प्रतीक होंगे। एयर शो के मद्देनजर शहर में हो रहे सौंदर्यीकरण के तहत इस सजावट के जरिए मार्ग को काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आकर्षक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

123

एक रंग में नजर आएंगी दुकानें और भवन

वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि चौकाघाट से नमो घाट तक दुकानों और भवनों को एकरूपता देने के लिए एक ही रंग में रंगने का काम कराया जा रहा है। इससे मार्गों का दृश्य अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आएगा। इसके साथ ही पेड़ों पर फसाड लाइटिंग और बिजली के खंभों पर स्पाइरल स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।सौंदर्यीकरण के माध्यम से काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान बुद्ध से जुड़े प्रसंगों के साथ काशी के गीत-संगीत और नृत्य की झलक भी सजावट का हिस्सा होगी।

123

नमो घाट से चौकाघाट तक सजावट का काम जारी

नमो घाट से चौकाघाट तक सड़क किनारे स्थित भवनों पर फसाड पेंटिंग कराई जा रही है। नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें स्थापित करने का काम चल रहा है, जबकि चौकाघाट पुल पर मोटिफ स्तंभ लगाए जा रहे हैं। चौकाघाट क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा नमो घाट और गया घाट पर पेंटिंग का काम भी जारी है।

123

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक रोशनी से निखरेगा मार्ग

बाबतपुर एयरपोर्ट से अतुलानंद तक मोटिफ लाइटिंग स्थापित करने और बिजली के खंभों पर स्ट्रिप लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। बाबतपुर से बाबतपुर फ्लाईओवर तक डिवाइडर पर पेंटिंग कराई जा रही है। वहीं, बाबतपुर से नमो घाट ब्रिज तक पेड़ों और पुल पर फसाड लाइटिंग लगाने का काम भी चल रहा है।इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट से नमो घाट तक का मार्ग रोशनी और रंगों से सजा नजर आएगा। इसका उद्देश्य एयर शो के दौरान शहर आने वाले लोगों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ शहर की सुंदरता को और निखारना है।

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21259 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story