आरती में पहुंचे कांवरिए, केसरिया रंग में रंगा दशाश्वमेध व आसपास का घाट

WhatsApp Channel Join Now

 वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को दर्शनार्थियों और कांवरियों का हजूम उमड़ पड़ा है। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुट गये।

ganga aarti

आरती के दौरान अष्टधातु की भगवान शिव की प्रतिमा का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। भीड़ इस कदर थी कि पूरा घाट और आसपास का क्षेत्र कांवरियों से अटा पड़ा रहा। पूरा क्षेत्र केसरियां रंग में रंगा दिखाई दे रहा था। भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवरियां गंगा आरती में श्रद्धा से शामिल हुए।

Share this story