सीएम युवा उद्यमी अभियान में जौनपुर प्रदेश में प्रथम

WhatsApp Channel Join Now

जौनपुर में 3906 युवाओं को ₹1720.13 लाख की सब्सिडी का मिल चुका लाभ

वाराणसी मंडल में 9652 युवाओं को 4236.14 लाख की मिल चुकी सब्सिडी

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगी सरकार के संकल्प को युवा कर रहे साकार 

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना में 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त बिना गारंटी दिया जा रहा लोन 

 

वाराणसी। योगी सरकार की प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश के युवा सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं। प्रदेश में जौनपुर इस बदलाव में पहले पायदान पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां युवाओं का रुझान नौकरी से आगे बढ़कर उद्यमिता की ओर तेजी से बढ़ा है। इस योजना के तहत प्रदेश में सबसे ज्यादा जौनपुर में 3906 युवाओं को ₹1720.13 लाख की सब्सिडी का लाभ मिल चुका है, यह केवल संख्या नहीं, बल्कि उन हजारों सपनों की कहानी है जो अब छोटे-छोटे उद्योगों, स्टार्टअप और सेवा आधारित व्यवसायों के रूप में आकार ले रहे हैं। साथ ही योगी सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता को भी दिखा रहा है। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत वाराणसी मंडल में 9652 युवाओं को 4236.14 लाख की सब्सिडी भी दी जा चुकी है। 

 

वाराणसी मंडल के युवाओं में भी दिखा जबरदस्त उत्साह
उद्योग विभाग के अपर आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने बताया कि वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी,जौनपुर,गाजीपुर और चंदौली में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9100 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा गया था। युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 23351 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9652 युवाओं को अब तक लोन वितरित किया जा चुका है और 4236.14 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। अपर आयुक्त के अनुसार युवाओं में अपना उद्यम शुरू करने का जुनून साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि लक्ष्य से कहीं अधिक आवेदन प्राप्त हुए और बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने व्यवसाय की शुरुआत भी कर दी है।

बिना गारंटी, ब्याज मुक्त लोन
इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है। शुरुआती 6 महीनों तक ईएमआई भरने की भी जरूरत नहीं होती। इतना ही नहीं, समय पर लोन चुकाने वाले युवाओं को आगे 10 लाख रुपये तक का ऋण लेने का अवसर भी मिलता है। प्रथम चरण में 10% अनुदान और द्वितीय चरण में 7.5 लाख तक के ऋण पर 50% ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं।

वाराणसी मंडल का जिलेवार आंकड़ा
 
जौनपुर 
--लक्ष्य-2700 
प्रोजेक्ट के लिए  प्राप्त आवेदन-9516 
-लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या -3906 
-वितरित सब्सिडी - 1720.73 लाख 

वाराणसी
 लक्ष्य-2950
-प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन-6851 
-लोन वितरण या प्रोजेक्ट की संख्या -2756 
-वितरित सब्सिडी -1240.94 लाख 

चंदौली 
लक्ष्य-1700 
प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन -3349 
लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या -1364 
वितरित सब्सिडी -555.55 लाख 

 
ग़ाज़ीपुर 
-लक्ष्य-1750 
-प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन -3635 
-लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या -1626 
-वितरित सब्सिडी - 718.92 लाख

Share this story