IPS सरवणन टी का बनारस से ट्रांसफर, आलोक प्रियदर्शी बनेंगे वाराणसी कमिश्नरेट के नये अपर पुलिस आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में व्यापक पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। योगी सरकार द्वारा जारी सूची में कुल 24 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है, जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तानों का भी बदलाव किया गया है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।

वाराणसी को मिला नया अपर पुलिस आयुक्त
वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को तैनात किया गया है। वे मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के निवासी हैं और अब वाराणसी में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
शरवणन टी बने अमेठी के पुलिस अधीक्षक
वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाने वाले 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सरवणन टी को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वे वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने कई बड़ी और चर्चित कार्रवाइयों को अंजाम दिया।
वाराणसी में प्रभावी कार्यकाल
वाराणसी में अपने कार्यकाल के दौरान सरवणन टी ने देह व्यापार और अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसके साथ ही उन्होंने शहर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर पुलिस की कार्यक्षमता को नई पहचान दिलाई। उनकी कार्यशैली को लेकर आमजन और पुलिस महकमे में विशेष चर्चा रही।
इंजीनियरिंग से आईपीएस तक का सफर
सरवणन टी मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं। वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री रखते हैं और तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ पुलिस सेवा में आधुनिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।
24 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी
योगी सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला जाना सरकार की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
देखें पूरी लिस्ट



