मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनका दाह संस्कार काशी में किया गया। इस दौरान परिवारजनों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उनके बहनोई एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर राजघाट होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचाया गया।

123

अंतिम दर्शन के लिए घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और खेल जगत से जुड़े लोग भी शामिल हुए। सभी ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बताया गया कि दिल्ली में निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पहले देहरादून ले जाया गया था। बाद में उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए वाराणसी में अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

123

Share this story