वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान, नियमों के उल्लंघन पर कई पर कार्रवाई, जुर्माना वसूला 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से शुक्रवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और टिकट घर की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10,500 रुपये जुर्माना वसूलकर रेलवे मद में जमा कराया गया।

123

अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के प्रति जागरूक किया। यात्रियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु न लें और न ही उसे दें। ऐसा करने से जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका रहती है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने को कहा गया। इसके साथ ही ट्रेनों में अनावश्यक चेन पुलिंग नहीं करने और रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई।

123

महिला और दिव्यांग कोच की हुई जांच
अभियान के तहत सारनाथ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और आनंद विहार-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के महिला एवं दिव्यांग कोच की भी जांच की गई। इस दौरान महिला कोच में पुरुष यात्रियों के परिजन मिले, जिन्हें संबंधित कोच से दूसरे कोच में शिफ्ट कराया गया। आरपीएफ ने उन्हें भविष्य में महिला अथवा दिव्यांग कोच में यात्रा नहीं करने की हिदायत दी। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी किए जाने की जानकारी भी दी गई।

123

रेलवे एक्ट के उल्लंघन में 10 पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर दो चार पहिया टैक्सी चालकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 159 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, स्टेशन परिसर में अवैध रूप से ठेला लगाने वाले तीन लोगों के खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई हुई। इसके अलावा चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई। स्टेशन परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत कार्रवाई की गई।

123
आरपीएफ के अनुसार, जन विश्वास अधिनियम-2026 के तहत कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10,500 रुपये जुर्माना वसूलकर रेलवे मद में जमा कराया गया। अभियान के दौरान यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने, सुरक्षित यात्रा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को देने की अपील की गई।

BK Pathak
BK Pathak

21743 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story