कैंट स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, 29 पर कार्रवाई, सख्ती से मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, टिकट घर एवं ट्रेनों में संचालित किया गया।

123

अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ का सेवन न करें, जिससे जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही यात्रियों को यह भी बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।

123

चेकिंग के दौरान ट्रेनों के विभिन्न कोचों, विशेष रूप से महिला एवं दिव्यांग कोच में भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अन्य यात्रियों को इन आरक्षित कोचों में न बैठने की सख्त हिदायत दी गई। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अनावश्यक चेन पुलिंग न करने तथा सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील भी की। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है।

123

कार्रवाई के क्रम में रेलवे एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में कुल 17 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी फैलाने और अशोभनीय कार्य करने के आरोप में 2 व्यक्तियों पर धारा 145 के तहत कार्रवाई हुई। वहीं प्लेटफार्म परिसर में संदिग्ध स्थिति में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने पर 10 लोगों के खिलाफ धारा 147 में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके अलावा प्लेटफार्म पर अवैध प्रवेश कर उपद्रव करने के मामले में 1 व्यक्ति पर धारा 147 एवं 145 के तहत कार्रवाई की गई। ट्रेनों में अवैध वेंडिंग करने के आरोप में 4 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 144, 147 एवं 145 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Share this story