नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन, हुआ ध्वजारोहण, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और प्रबंध तंत्र के सदस्य मौजूद रहे।

123

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय नौसेना के भूतपूर्व कमांडर त्रिभुवन सिंह, विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, वरिष्ठ समन्वयक सत्यप्रिया सिंह और कनिष्ठ समन्वयक असीम कुमार घोषाल ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध तंत्र ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

123

विद्यालय के हेड बॉय हर्ष विश्वकर्मा के नेतृत्व में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। छात्रा गार्विता वैष्णवी ने ‘वंदे मातरम्’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

123

प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने युवाओं से भारतीय सभ्यता और संस्कृति की विरासत को संरक्षित रखते हुए राष्ट्र गौरव को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और कर्मठ युवा ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

123

ध्वजारोहण के बाद केशव सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, भाषण, नृत्य-नाटिका और योग प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नर्सरी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में रीता, आस्था और आशुतोष ने भाषण प्रस्तुत किए।
123

कक्षा तीन से पांच तथा छह से दस तक के विद्यार्थियों ने समूह नाट्य प्रस्तुतियां दीं। नंदिनी और आरुषि समूह ने योग प्रदर्शन किया। वहीं ‘रंग मेरा भारत’ और ‘ये देश मेरा’ जैसे देशभक्ति गीतों ने सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।


मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और विद्यालय के अनुशासन की सराहना की। उन्होंने बच्चों से देश, समाज और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

123

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ समन्वयक सत्यप्रिया सिंह ने किया। मंच संचालन सृष्टि और ओम ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।123

123

123

Share this story