Independence day 2026 : VDA में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद, जनहित में ईमानदारी से कार्य करने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) परिसर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने ध्वजारोहण कर की। तिरंगा फहराते ही परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया।

123

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी और नियमों के पालन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

123

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है स्वतंत्रता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को सदैव स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

123

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अपने अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही नियमों का पालन करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

123

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश
इस अवसर पर वीडीए के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ पूरा करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

123

Share this story